दमोह
जिला चिकित्सालय के सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक कार्यालय में लम्बे समय से
पदस्थ लेखापाल उमेश बागरी द्वारा लगभग 8 सालों में करोड़ों रूपयों की शासकीय
धन राशि का जमकर गोलमाल किया गया हैं । कोरोना काल 2019 से लेकर जनवरी
2026 तक बागरी द्वारा फर्जी बिलों के भुगतान से लेकर बिना टेंडर प्रक्रिया
के कई वर्षों से अस्पताल में उपयोग होने वाली सामग्री मार्केट रेट से
दूने-तिगने रेट पर खरीदी की गई, दवाईयाँ खरीदी में जमकर हुआ भ्रष्टाचार,
करोड़ो रूपयों का कमीशन लिये जाने की चर्चा हैं । जानकारी अनुसार इनकी लंबित
शिकायतों पर आज तक अस्पताल अधीक्षक/प्रशासन द्वारा कोई भी ठोस कार्यवाही
नहीं की गई, फरवरी माह में उमेश बागरी द्वारा दमोह से सामु. स्वास्थ्य
केन्द्र बटियागढ़ में अपना ट्रांसफर करा लिया गया ।
