TN Bharat News

Damoh : बिना रॉयल्टी बोल्डर और रेत ले जाते पकड़े गए वाहन, दो ट्रैक्टर जब्त, कार्रवाई जारी...

 

      दमोह/ जिले मे कलेक्टर अनिल राठौर के निर्देशन मे खनिज विभाग द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई लगातार जारी है।

खनिज अधिकारी ने बताया कि 17 मार्च को सुबह क्षेत्र भ्रमण के दौरान एक बिना पंजीयन क्रमांक अंकित लाल रंग का ट्रैक्टर जबेरा तहसील अन्तर्गत ग्राम चौपरा में रोड पर बिना रॉयल्टी के बोल्डर पत्थर का अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर जप्त कर पुलिस थाना जबेरा मे खडा किया जाकर सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया। इसके अलावा एक अन्य बिना नंबर अंकित लाल महिंद्रा ट्रेक्टर द्वारा सिंग्रामपुर में रेत का अवैध परिवहन पाए जाने पर मे जप्त कर पुलिस चौकी सिंग्रामपुर मे खड़ा किया जाकर पुलिस को सुरक्षार्थ सुपुर्द किया गया है।

            उक्त दोनो प्रकरण मे  खनिज नियमों के तहत कारवाई प्रस्तावित कर प्रकरण कलेक्टर श्री राठौर के समक्ष निराकरण हेतु प्रस्तुत किया जाएगा। जिले मे खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के रोकथाम की कारवाई सतत जारी रहेगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post