TN Bharat News

सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 03 व्यक्तियों को समय पर मिली सहायता


            दमोह/ थाना बटियागढ़ क्षेत्र अंतर्गत छोटी  छिराई घाटी में रात्रि लगभग 02 बजे सड़क दुर्घटना की सूचना पर डायल-112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सराहनीय कार्य किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक एवं ट्रक के बीच हुई टक्कर में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उक्त सूचना दिनांक 14-04-2026 को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही दमोह 112 कंट्रोल रूम में तैनात आरक्षक देवेश तिवारी द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना बटियागढ़ में तैनात डायल-112 वाहन FRV-14 को मौके पर रवाना किया गया।

डायल-112 टीम के आरक्षक 330 राकेश ठाकुर एवं पायलट कोमल अहिरवार ने मौके पर पहुंचकर देखा कि ट्रक की टक्कर से बाइक खाई में गिर गई थी, जिससे तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए थे। टीम द्वारा तत्काल सभी घायलों को FRV-14 से अस्पताल पहुंचाया गया, जिससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका ।
डायल-112 की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की गई।

Post a Comment

Previous Post Next Post