दमोह/ नव नियुक्त कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा कलेक्ट्रेट में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई, बैठक में सर्वप्रथम कलेक्टर द्वारा जिले की व्यवस्थाओं का समूचित रूप से विकास एवं स्वास्थ्य सेवाएं, जल संकट पर चर्चा का विषय रहा दमोह जिला काफी पिछड़ा हुआ है. यहां पर गंदगी बहुत है, जिसके कारण दमोह का नाम खराब है । इन सब व्यवस्थाओं को ठीक करने के लिए हमें और आपको मिलकर काम करना होगा ।
कलेक्टर श्री यादव ने कहा वह इसी बुंदेलखंड की धरती के रहने वाले हैं. और उन्हें यहीं काम करने का अवसर मिला है । यह सौभाग्य की बात है, लेकिन जैसा मैं अखबार में पढ़ता हूं, देखता हूं तो पता चलता है कि यहां पर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर बहुत अधिक है. दमोह जिला काफी पिछड़ा हुआ है. यहां गंदगी बहुत ज्यादा है और स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई है. जिससे दमोह का नाम खराब होता है. उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता किसानों की समस्याएं हल की जाएं. उनके लिए एक किसान केंद्र बनाएंगे, यहां पर गरीबी बहुत अधिक है. इसलिए ऐसे बेरोजगारों को रोजगार दिलाने का प्रयास करेंगे जो योग्य तो हैं लेकिन उनके पास कोई काम धंधा नहीं है ।
श्री यादव ने बातचीत में कहा आज मैंने अधिकारियों की बैठक ली और उनसे कहा कि हमारा उद्देश्य केवल योजनाओं का लक्ष्य प्राप्त कर लेना नहीं है, कि कागजी प्रतिपूर्ति कर ली और हो गया काम । उन्होंने कहा कि दमोह में अभी बहुत काम करने की आवश्यकता है. मैंने अधिकारियों से कहा है कि आप कार्यालय में न रहें । लोगों से मिलिए उनकी समस्याएं सुनिए और कानून के दायरे में रहकर उन्हें हल कीजिए, श्री यादव ने कहा कि मैंने पीएचई से जानकारी ली तो पता चला 106 गांव में जल संकट है. उनकी तैयारी कुछ नहीं है, मैंने उनसे डिटेल प्लान मांगा है, आने वाले समय में इन ग्रामीण क्षेत्रों में पूर्ण रूप से जल संकट से निपटने के प्रयास किये जावेगे । नवागत कलेक्टर का उद्देश्य किसी पर तंज कसना नहीं था । उन्होंने केवल दमोह जिले की व्यवस्थाओं का आईना दिखाया जो सत प्रतिशत सही भी है ।
कलेक्टर श्री यादव द्वारा जिले की सतत् व्यवस्थाओं एवं बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने एवं स्वास्थ्य सेवाएं पर निगरानी रखने के अथक प्रयास किये जाने की बात कही गई, जिससे लोगों को आसुविधा का सामना न करना पड़े ।

