TN Bharat News

रूकमणी मठ लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री, राज्यमंत्री, विधायकों के वक्तव्य...

            दमोह/  प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास, श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा श्रेय कम-ज़्यादा नहीं हो सकता। यह सम्मिलित प्रयास था और हम लोगों को निमित्त बनाया। अब रुक्मणी मठ की बात और भगवान कृष्ण का गौमाता से संबंध पर आज संस्कृति मंत्री और पशुपालन मंत्री लखन पटेल ने अपनी घोषणा की हैं। इसलिए श्रेय बराबर एक को मत दीजिये। सबका प्रयास, उनका बड़ा संकल्प था ऐसा आप सब जानते हो। इसलिए ये सब प्रयास में हम सब शामिल हैं। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा आज जिस भव्यता में वे देख रहे हैं तो सच में वे भी भौंचक्के हैं मतलब इतना सुंदर परिसर बनाया गया है। सरोवर देख कर मन गदगद हैं ऐसा मेरा विश्वास कि वास्तव में जो रचना बनी है वो रचना लोग आगे वाली पीढ़ियों तक याद रखेंगे है।"

            प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने कहा इतिहास के पन्नों में लिखा जाएगा, जो हमेशा याद रहेगा। आज पुराने इतिहास को जैसा देख रहे हैं, निश्चित रूप से आज के दिन को भी आगे वाले इतिहास में देखेंगे कि किसी व्यक्ति ने एक संकल्प लेकर यहां इतना बड़ा बदलाव किया। आज का श्रेय मंत्री प्रहलाद पटेल जी को जाता है, यहां पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल की मेहनत को जाता हैं। उन्होंने कहा मां रुक्मणी की कृपा हम सब पर इसी प्रकार बनी रहे। मेरी ओर से एक बार फिर से मंत्री प्रहलाद पटेल जी का बहुत-बहुत धन्यवाद।

            प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा ग्रामीण पंचायत विभाग द्वारा रुक्मिणी माता मंदिर परिसर का 4 करोड़ 70 लाख रूपये के काम हुए हैं, आज उनका लोकार्पण हुआ हैं। निश्चित रूप से यह एक बड़ा केंद्र बनकर आने वाले समय में उभरेगा। इसके लिए मेला लगाने का भी प्रावधान हैं, जिसमें संस्कृति मंत्रालय के द्वारा मेला प्राधिकरण के द्वारा 10 लाख रूपये की राशि यहाँ मेला लगाने के लिए देने का काम करेंगे और राज्यमंत्री लखन पटेल ने भी कहा हैं कि एक छोटी गौशाला, जिसमें विभिन्न नस्लों की गायें रहेंगी, एक छोटी गौशाला भी यहाँ खोली जायेगी।

            पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने कहा बहुत ही शानदार स्थान बना इसके लिए मैं मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को बहुत-बहुत बधाई देना चाहूंगा, उन्होंने इस तरीके से माता रुक्मणी देवी के मंदिर के प्रांगण का जिस तरीके से उन्नयन कराया है, वो बधाई के पात्र हैं। विधायक श्री मलैया ने कहा आज जो घोषणाएं हुई हैं निश्चित तौर से आने वाले समय में ये और भी बहुत बेहतर स्थान हो जाएगा और यहां पर श्रद्धालु अधिक संख्या में आयेंगे।

            इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रारंभ में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल ने रुक्मणी मैच परिसर में कराए गए कार्यों एवं आदि के संबंध में विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा यहां पर माता के परिसर में जो भी आवश्यक कार्य होंगे वह जरूर करेंगे माता का उन पर आशीर्वाद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post