TN Bharat News

जबेरा पुलिस व्दारा भैसों को मारने वालों को 12 घंटे के अंदर किया गया गिरफ्तार

              दमोह/ जबेरा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सिंग्रामपुर और कंजई गांव में किसानों की मूंग की फसल को नुकसान पहुंचाने से नाराज होकर, 11 भैंसों को लगभग 500 फीट ऊंची तेलनघाटी पहाड़ी से धक्का देकर मार डाला गया .

दिनांक 27.05.26 को प्रार्थी द्वारका राय निवासी कंजई मानगढ चौकी सिंग्रामपुर थाना जबेरा द्वारा रिपोर्ट लेख कराया गया कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा टेलनमार्ग घाटी चौकी सिंग्रामपुर के पास मेरी तथा मेरे गांव के शारदा राय, राजकुमार राय, इंद्रकुमार राय की कुल 11 नग भैसे व पडो को मार कर फेक दिया गया है  जो प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना जबेरा में अपराध क्र 152/26 धारा 325 बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया विवेचना के दौरान प्रार्थी व ग्रामीण  साक्षियों से पूछताछ की गई जो अनुसंधान के दौरान आये साक्ष्य के आनुसार आरोपी 1. सुभाष पिता बद्री राय उम्र 41 साल 2. परमलाल पिता गोपाल चौधरी उम्र 53 साल 3. प्रवेन्द्र पिता परमलाल चौधरी उम्र 19 साल 4. आनंद उर्फ कालू पिता नोखेलाल राय उम्र 32 साल 5. अंशुल पिता रूपलाल राय उम्र 27 साल सभी निवासी पौडी द्वारा अपराध घटित करना प्रमाणित पाये जाने से प्रकरण में अभियुक्तगणों से पूछताछ की गई जिन्हौने जुर्म स्वीकार किया है जो गांव में शांति भंग होने तथा संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने हेतु उक्त अभियुक्तगणों को धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया जाकर आज माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है 

आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि भैंसें उनके खेतों में घुसकर मूंग की फसल को नष्ट कर रही थीं, जिससे नाराज होकर उन्होंने इस क्रूर घटना को अंजाम दिया

गिरफ्तार आरोपी - 1. सुभाष पिता बद्री राय उम्र 41 साल 2. परमलाल पिता गोपाल चौधरी उम्र 53 साल 3. प्रवेन्द्र पिता परमलाल चौधरी उम्र 19 साल 4. आनंद उर्फ कालू पिता नोखेलाल राय उम्र 32 साल 5. अंशुल पिता रूपलाल राय उम्र 27 साल सभी निवासी पौडी मानगढ

     उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी. विकास सिंह चौहान,  प्र.आर.245 देवेन्द्र रैकवार, प्र.आऱ. 342 रणधीर सिंह, आर.489 वीरेन्द्र सिंह, आर. 272 शैलेन्द्र सिंह, चालक आऱ. 811 प्रमोद बेन  का महत्वपूर्ण योगदान रहा है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post