दमोह जिले के नोहटा थाना अंतर्गत धुनगी नाला के समीप शुक्रवार दोपहर यात्री बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग घायलों की मदद करने पहुंचे। हादसे में करीब 9 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए 108 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम के द्वारा सभी घायलों का इलाज किया गया। घायल के परिजनों का आरोप है कि बस का चालक शराब के नशे में था इसी के चलते बस पलटी है। नोहटा पुलिस ने चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यात्री बस प्रतिदिन भजिया से बांदकपुर के बीच चलती है। बताया जा रहा है कि बस काफी पुरानी और कंडम हालत में थी, इसके बावजूद वह सड़कों पर चल रही थी। सिमरी गांव निवासी देशरानी सेन भी गंभीर रूप से घायल हुई है। उन्होंने बताया कि वह रौंड जा रही थी, लेकिन रास्ते में बस पलटने से वह घायल हो गई।
सभी घायलों को दो 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। घायलों में गुड्डी विश्वकर्मा 60,सीमा राजगौंड 26 , देशरानी सेन 50, आकाश विश्वकर्मा, गोपाल 46, अर्चना,आयुषी 9, बाबूलाल वंशवर्ती पिता भुज्जी निवासी खमरिया मानगढ़ शामिल हैं।
