Damoh / दिनांक 23/06/2026 को थाना हिण्डोरिया पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 07 हिण्डोरिया स्थित अब्दुल रज्जाक के किराये के मकान के एक कमरे में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना हिण्डोरिया पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची। मौके पर मृतक की पहचान बुच्ची उर्फ आमिर खान पिता निसार खान उम्र 28 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 07 हिण्डोरिया के रूप में हुई।
घटनास्थल निरीक्षण के दौरान मृतक के दोनों पैरों की जांघों पर चाकू के गंभीर घाव एवं शरीर पर खून के निशान पाए गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा एफ.एस.एल. टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्रित किए गए। मृतक के भाई इरशाद खान की रिपोर्ट पर थाना हिण्डोरिया में अपराध क्रमांक 211/26 धारा 103(1) बी.एन.एस. के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध हत्या का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा मृतक के घटना से पूर्व के संपर्कों, गतिविधियों एवं घटनास्थल के आसपास लगे तकनीकी साक्ष्यों का बारीकी से परीक्षण किया गया। जांच में सामने आया कि घटना की रात्रि गोप तलैया के पास मृतक बुच्ची खान का रामजी लोधी, पवन ठाकुर, शेर खान एवं चंदन सिंह के साथ विवाद हुआ था।
विवेचना के दौरान प्राप्त परिस्थितिजन्य साक्ष्य, प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उक्त व्यक्तियों को संदेह के आधार पर अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों द्वारा घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया।
आरोपियों ने बताया कि मृतक बुच्ची खान एवं रामजी लोधी के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। दिनांक 22/06/2026 की रात्रि विवाद के दौरान मृतक द्वारा रामजी लोधी को थप्पड़ मारकर अपमानित किया गया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपियों ने आपस में योजना बनाकर रात्रि करीब 01 बजे मृतक के कमरे पर पहुँचकर हमला किया। आरोपी रामजी लोधी द्वारा चाकू से वार कर बुच्ची खान की हत्या करना बताया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन एवं अन्य साक्ष्य जप्त किए जाने संबंधी एवं गिरफ्तारशुदा आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किए जाने संबंधी कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तारशुदा आरोपियों के नाम:-
1 रामजी ठाकुर पिता लाल सिंह ठाकुर उम्र 20 वर्ष वार्ड नंबर 05 हिण्डोरिया, 2 पवन पिता खिलान सिंह ठाकुर उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 हिण्डोरिया, 3 शेर खान पिता अजीम खान उम्र 22 वर्ष वार्ड नंबर 07 हिण्डोरिया, 4 चंदन सिंह पिता लक्ष्मण सिंह उम्र 20 वर्ष वार्ड नंबर 04 हिण्डोरिया
जप्त सामग्री-
1 घटना में प्रयुक्त एक धारदार चाकू
2 एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल होंडा ट्विस्टर
3 घटना दिनांक को रामजी लोधी की पहनी शर्ट
4 एक मोबाइल फोन
(उक्त के संबंध में वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।)
सराहनीय कार्य:-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया एवं एसडीओपी महोदया सुश्री प्रिया सिंधी के निर्देशन में थाना प्रभारी हिण्डोरिया निरीक्षक धर्मेन्द्र उपाध्याय, उप निरीक्षक धर्मेन्द्र गुर्जर, हिण्डोरिया थाना टीम एवं साइबर सेल टीम दमोह की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
------------------- 00-------------------
तेन्दूखेड़ा में मामूली विवाद पर युवक की हत्या
घटना दिनांक 23.06.26 को थाना तेन्दूखेडा क्षेत्रान्तर्गत पण्डा सेठ की दुकान के सामने मेन रोड तेन्दूखेडा में साप्ताहिक बाजार में ठेले को लेकर मृतक अतुल अहिरवार पिता वीरन अहिरवार उम्र 25 साल निवासी वार्ड क्र.05 तेन्दूखेडा ने अपने ठेले को 50 रूपयें किराये पर दमोह के फल विक्रेता धीरेन्द्र खटीक को दिया था, जब मृतक अतुल अहिरवार किराया लेने गया, तो उनके बीच 30 रूपयें को लेकर विवाद हुआ, जिस पर विधि विरूद्ध बालक द्वारा अतुल अहिरवार के सीने पर चाकू मार दिया गया ।घायल को अस्पताल तेन्दूखेडा ले जाया गया, जहां पर डाक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया ।
पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत भदौरिया के निर्देशन में एसडीओपी तेन्दूखेड़ा श्रीमती अर्चना अहीर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेन्दूखेडा निरी.रावेन्द्र बागरी एवं पुलिस बल तेन्दूखेडा,थाना प्रभारी तेजगढ, थाना प्रभारी तारादेही त्वरित कार्यवाही करते हुये कानून व्यवस्था को बनाये रखते हुये, प्रार्थी वीरन लाल पिता पूरनलाल अहिरवार उम्र 56 साल निवासी वार्ड क्र 05 तेन्दूखेडा की रिपोर्ट पर अपराध क्र 257/26 धारा 103(1),296(बी) बीएनएसएस आरोपी 1.धीरेन्द्र खटीक 2.विधि विरूद्ध बालक दोनो निवासी हरसिद्धी माता के पास कोतवाली दमोह के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । विधि विरूद्ध बालक को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ।
अभिरक्षा- विधि विरूद्ध बालक ।
फरार आरोपी- धीरेन्द्र खटीक निवासी हरसिद्धी माता के पास दमोह कोतवाली दमोह ।
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारी- निरी.रावेन्द्र बागरी थाना प्रभारी तेन्दूखेडा,उपनिरी.अरविन्द सिह लोधी थाना प्रभारी तेजगढ,उपनिरी.आलोक तिरपुडे थाना प्रभारी तारादेही ,सउनि संजय सिह,प्रआर.799 बृजेश तिवारी ,प्रआर. 04 रविचन्द्र घोषी ,आर.374 राममिलन घोषी ,आर.858 नंदलाल कुर्मी ,आर.155 रणधीर दांगी ,आर. चालक विजय दीक्षित थाना तेन्दूखेडा ,प्रआर 240 लखनलाल ,आर.चालक 46 रौनक पटैल,आर.789 रामजी साहू.
