TN Bharat News

जबलपुर हाईवे पर कार और बस में सीधी भिड़ंत, हादसे में एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत..

 ..

                  दमोह-जबलपुर स्टेट हाईवे पर  शुक्रवार की शाम को पूरनयाउ गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार से आ रही एक बस और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

       बस और कार की भिड़ंत में कार में सवार एक ही परिवार के अखिलेश प्रजापति, मुकेश प्रजापति और माया प्रजापति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि कार चालक और रीना प्रजापति घायल घायल हो गए. जिनका उपचार चल रहा है."

       दुर्घटना की सूचना मिलते ही दमोह पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल हुए दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस की तेज गति हादसे का मुख्य कारण मानी जा रही है। इस हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने बाद में सुचारू कराया।

 

 

Post a Comment

Previous Post Next Post