TN Bharat News

कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को परेशान करने एवं धर्म परिवर्तित करने की धमकी देने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार


Damoh / दिनांक 15.06.26 को थाना कोतवाली मे एक नाबालिक बालिका द्वारा आरोपी साहिल खान उर्फ साहिद पिता छोटे खान निवासी किशन तलैया दमोह द्वारा उसके साथ बिना सहमति के बात करने ,परिजनों को जान से मारने की धमकी देने ,तथा धर्म परिवर्तित कराने की धमकी देने की रिपोर्ट लेख करायी गयी थी। रिपोर्ट पर थाना कोतवाली मे अपराध पंजीबद्ध किया गया, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से) के निर्देशन में,अति0 पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री एच.आर. पाण्डेय जी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गयी। गठित टीम द्वारा दि. 17.06.26 को साहिल खान निवासी किशन तलैया दमोह को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
 
नाम गिरफ्तार आरोपी –  साहिल खान उर्फ साहिद पिता छोटे खान निवासी किशन तलैया दमोह, 
सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के नाम - थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष कुमार ,उनि. नीतेश जैन , प्र.आर. महेश यादव, आर. आकाश पाठक, आर. ब्रजेन्द्र मिश्रा

Post a Comment

Previous Post Next Post