TN Bharat News

पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) द्वारा पदोन्नत पुलिस कर्मियों का अलंकरण समारोह आयोजित

Damoh/ आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत हुए पुलिस कर्मियों को लगाई लाल फीती, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) के नेतृत्व में आज पुलिस कंट्रोल रूम, दमोह में एक गरिमामय अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में आरक्षक से प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नत हुए पुलिस कर्मियों को उनके नवीन पद हेतु लाल फीती लगाकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (IPS) ने सभी पदोन्नत पुलिस कर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल पद का परिवर्तन नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों, कर्तव्यों और जनसेवा के प्रति बढ़े हुए दायित्व का प्रतीक है। उन्होंने सभी पदोन्नत कर्मचारियों से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने अनुभव, अनुशासन एवं कार्यकुशलता के बल पर विभाग की गरिमा को और अधिक ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे तथा आमजन के प्रति संवेदनशील, निष्पक्ष एवं समर्पित भाव से अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।
श्री कलादगि ने कहा कि प्रत्येक पुलिसकर्मी का समर्पण, ईमानदारी और उत्कृष्ट कार्य ही उसकी सबसे बड़ी पहचान है। पदोन्नति उसी निष्ठा और परिश्रम का सम्मान है, जो भविष्य में और अधिक बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करती है।

समारोह के दौरान पदोन्नत पुलिस कर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्यपरायणता के साथ जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर नगर पुलिस अधीक्षक श्री हरिराम पाण्डेय, एसडीओपी सौरभ त्रिपाठी,रक्षित निरी. श्री अभिनय साहू, आकांक्षा जोशी एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

Previous Post Next Post