कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कोचर ने सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा के साथ मतगणना स्थल का लिया जायजा
बुनियादी सुविधाओं के संबंध में दिये आवश्यक दिशा निर्देश
दमोह : भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार लोकसभा निर्वाचन 07-दमोह संसदीय क्षेत्र की मतगणना 04 जून होगी। इसी के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने सीईओ जिला पंचायत अर्पित वर्मा के साथ आज स्थानीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के विभिन्न कक्षों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कोचर ने मतगणना स्थल का जायजा लिया और वस्तुस्थिति जानी। उन्होंने मतगणना के कक्षों में पहुंचकर जायजा लिया ।
उन्होंने मतगणना स्थल पर आवागमन से लेकर पेयजल सहित बुनियादी सुविधाओं के बारे में नगरीय निकाय के सहायक परियोजना अधिकारी कपिल खरे को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। पंडाल व्यवस्था आदि के संबंध में चर्चा की गई। वाहन पार्किंग व्यवस्था के साथ गणना ऐजेंटो आदि लोगों के आने-जाने तथा अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिये ।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी मीना मसराम, एसडीएम अविनाश रावत, एसडीएम हटा राकेश मरकाम, एसडीएम दमोह आर.एल. बागरी, सहायक संचालक महिला बाल विकास संजीव मिश्रा, ई-गर्वेनेंस प्रबंधक महेश अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेम्स बैक, कार्यपालन यंत्री विद्युत वितरण कंपनी मोतीलाल साहू, एनआईसी के जिला अधिकारी श्री ठाकुर, लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर श्री तिवारी, ओ.एन. एण्ड एम. श्री विश्वकर्मा सहित अन्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद थे ।