TN Bharat News

यात्री बस और बाइक की आमने सामने भिड़ंत, घटना में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल......... मूलभूत सुविधाए उपलब्ध नहीं कराने पर एफ.आई.आर. दर्ज

यात्री बस और बाइक की आमने सामने भिड़ंत, घटना में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल

दमोह जिले के बटियागढ़ थाना क्षेत्र के केरबना गांव में यात्री बस और बाइक की आमने सामने भिड़ंत हो गई,घटना में बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हुए जिन्हें इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया,घटना की सूचना पर केरबना चोकी पुलिस भी मौके पर पँहुची, हादसे के बारे में जांच की जा रही है, घायलों की पहचान फिलहाल नही हो सकी है ।

मूलभूत सुविधाए उपलब्ध नहीं कराने पर एफ.आई.आर. दर्ज
      दमोह : एसडीएम आर.एल. बागरी ने बताया ग्राम इमलाई में दीपक उर्फ जितेश एवं नरेश पिता गुलाबचंद मखीजा द्वारा छोटे-छोटे टुकड़ों में कृषि भूमि को विखंडित कर लोगों को प्लॉट के रूप में विक्रय कर दिया गया। उन्होंने आगे बताया परंतु मूलभूत सुविधाएं जैसे पानी, बिजली, सड़क, पार्क नाली इत्यादि की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई, जिनके विरुद्ध न्यायालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व दमोह में प्रकरण दर्ज कर मध्य प्रदेश पंचायत राज अधिनियम की धारा 61घ के तहत आदेश पारित किया गया एवं कार्रवाई हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत दमोह को एफ.आई.आर. दर्ज करने के निर्देश दिए गए। उक्त आदेश के पालन में सचिव ग्राम पंचायत इमलाई द्वारा दमोह थाना देहात में संबंधित के विरुद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कराई गई है ।

Post a Comment

Previous Post Next Post