TN Bharat News

प्रिंट रेट से ज्यादा रेट पर खाद्य सामग्री का विक्रय

दमोह शहर के विवेकानंद नगर स्थित पी एम डेली नीड्स किराना रीटेल शॉप का किया गया औचक निरीक्षण
       
  दमोह :  कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग, नाप तौल विभाग एवं खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग के संयुक्त जांच दल में शामिल डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवाल, प्रभारी आपूर्ति अधिकारी राजेश पटेल, नाप तौल निरीक्षक योगेश राव एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया द्वारा संयुक्त निरीक्षण कार्यवाही करते हुए विवेकानंद नगर स्थित पी एम डेली नीड्स रिटेल किराना स्टोर प्रो. प्रवीण जैन का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त पी.एम. डेली नीड्स रिटेल किराना स्टोर से ग्राहकों को प्रिंट रेट से ज्यादा रेट पर खाद्य सामग्री का विक्रय करने की एवं अमानक खाद्य सामग्री विक्रय करने की शिकायत प्राप्त हुई थी ।
         
संयुक्त जांच दल में शामिल नाप तौल निरीक्षक योगेश राव द्वारा मौके पर परिसर का निरीक्षण किया गया एवं इस संबंध में नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया द्वारा परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित अमूल दही एवं हल्दीराम मिल्क शक्ति दूध के नमूने जांच हेतु लिए गए। उक्त दूध एवं दही के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।

Post a Comment

Previous Post Next Post