TN Bharat News

पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे बरसाना, विवादित बयान पर बृजवासियों से मांगी माफी,

         कथावाचक प्रदीप मिश्रा के बयान को लेकर विवाद हो गया था. इस बीच शनिवार को वह बरसाना पहुंचे । वहां उन्होंने माता राधा रानी के दर्शन किए. इसके साथ उन्होंने बृजवासियों से भी माफी मांगी. माना जा रहा है कि वह ब्रज के साधू-संतों से माफी मांगने के लिए बरसाना आए हैं. बरसाने बाली श्रीजी राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण को लेकर विवादित बयान देने के बाद ब्रजवासियों द्वारा प्रदीप मिश्रा का विरोध किया जा रहा था ।

         प्रदीप मिश्रा ने बरसाना पहुंचने पर, ”श्री राधा रानी के चरणों में नतमस्तक होकर प्रणाम किए और कहां आज यहां पर आना हुआ. खुद लाडली जी ने इशारा करके बुलाया. माता राधा रानी के दर्शन हुए । मेरी वाणी और मेरे शब्दों से किसी को अगर चोट पहुंची है तो मैं क्षमा चाहता हू्ं. राधा रानी, किशोरी जी से क्षमा चाहता हूं । ब्रजवासियों को अगर मेरे शब्दों और वाणी से चोट पहुंची हो तो उन्हें दंडवत कर माफी मांगता हूं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post