TN Bharat News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह 14 जुलाई को कृषि उपज मंडी परिसर तेन्दूखेड़ा में संपन्न होगा........ बायोमेट्रिक्स संशोधन निःशुल्क ज्यादा शुल्क लिये जाने पर इसकी शिकायत दमोह

             दमोह : सीईओ जिला पंचायत एवं प्र. उपसंचालक सामाजिक न्याय विभाग अर्पित वर्मा ने बताया मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन अब 14 जुलाई 2024 को कृषि उपज मंडी परिसर तेंदूखेड़ा में किया जायेगा। पूर्व में यह तिथि 09 जुलाई निर्धारित की गई थी।

            सीईओ जिला पंचायत श्री वर्मा ने सामूहिक विवाह सम्मेलन के सबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा से कहा है संशोधित तिथि 14 जुलाई 2024 को कृषि उपज मंडी परिसर तेंदूखेड़ा में सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन का आयोजन किया जाये। उक्त आयोजन में योजना के नियमों/निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाये। आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अनियमितता तथा आयोजन में सम्मलित होने वाले हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये।

            उन्होंने कहा आयोजन में मान. मंत्री एवं जनप्रतिनिधि के साथ ही सम्मानीय व्यक्तियों को आपकी निकाय स्तर के आयोजन में सम्मान पूर्वक आमंत्रित किया जाये, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये।

 

---000---

 

किसी भी उम्र में नया आधार नि:शुल्क 05 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु में अनिवार्य बायोमेट्रिक्स संशोधन निःशुल्क ज्यादा शुल्क लिये जाने पर इसकी शिकायत दमोह

हेल्पलाईन 07812-300350 पर की जाये

             दमोह : किसी भी उम्र में नया आधार नि:शुल्क है, 05 वर्ष एवं 15 वर्ष की आयु में अनिवार्य बायोमेट्रिक्स संशोधन निःशुल्क हैं। इसके पश्चात बायोमेटिक्स संशोधन के लिए 100 रुपये दर निर्धारित की गई हैं। आवेदक 50 रुपये शुल्क देकर आधार में डेमोग्राफ़िक संशोधन (नाम, पता, ई-मेल आई.डी., जेंडर, जन्मतिथि इत्यादि) परिवर्तित करवा सकते हैं। इससे ज्यादा शुल्क लिये जाने पर इसकी शिकायत दमोह हेल्पलाईन 07812-300350 पर की जाये।

            कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया आधार में नाम परिवर्तन 02 बार, जन्म तिथि एवं जेंडर सिर्फ़ एक बार ही परिवर्तित करवा सकते हैं। साथ ही मोबाइल नंबर, पता, ई-मेल आई.डी. परिवर्तन में कोई भी लिमिट नहीं है।

 

---000---

 

01 जुलाई से कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित सार्थक ऐप से प्रारंभ होगी

जिसने अभी नहीं किया हैं वे सार्थक ऐप डाउनलोड कर ले-कलेक्टर श्री कोचर

            दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया सोमवार 01 जुलाई से कलेक्टर कार्यालय के कर्मचारियों की उपस्थिती सार्थक ऐप से प्रारंभ की जायेगी। सभी संबंधित कार्यालय में प्रातः 10 बजे समय से उपस्थित होना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा जिन लोगों ने सार्थक ऐप डाउनलोड नहीं किया हैं, इसे डाउनलोड कर लिया जाये।

Post a Comment

Previous Post Next Post