TN Bharat News

बीआरसी तेंदूखेड़ा को सोकॉज नोटिस जारी...... कलेक्टर श्री कोचर पहॅुचे दमोह कृषि उपज मण्डी

         दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने ब्लॉक स्त्रोत समन्वयक तेंदूखेड़ा पी.एल. अहिरवार को 21 जून को लोकसेवा केन्द्र तेंदूखेड़ा में रोस्टर अनुसार प्राधिकृत अधिकारी ड्यूटी में निर्धारित दिवस 21 जून को अनुपस्थित रहने के आरोप में कारण बताओं नोटिस जारी किया है। उन्हें 48 घंटे के भीतर इस संबंध में जवाब प्रस्तुत करने कहा गया है, अन्यथा उनके विरूद्ध एक पक्षीय कार्रवाई की जायेगी, जिसके लिए वे स्वयं जिम्मेवार होंगे।
                               --- 0---

                कलेक्टर श्री कोचर पहॅुचे दमोह कृषि उपज मण्डी

     दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर अपने भ्रमण अभियान के तहत कृषि उपज मण्डी दमोह पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यहां परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, निरीक्षण के दौरान मण्डी कर्मचारियों द्वारा बताया टीन शेड की कमी है इसलिये अनाज की तुलाई के दौरान बारिश होने पर परेशानी होती है।

     कलेक्टर श्री कोचर ने इस संबंध में प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिये, उन्होंने मण्डी अधिकारियों से कहा कि यहां पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाये। मण्डी परिसर में बाऊंड्री बॉल सुधार के निर्देश दिये गये साथ ही मण्डी परिसर में बारिश के पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिये कहा गया। इस अवसर पर एसडीएम आरएल बागरी, नरेन्द्र बजाज सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post