शासकीय आई.टी.आई. दमोह में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चलाया गया पौधारोपण अभियान
दमोह : शासकीय आई.टी.आई. दमोह ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर संस्था परिसर में पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस वर्ष के पर्यावरण दिवस के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के प्राचार्य अभिषेक तिवारी द्वारा पौधारोपण कर किया गया ।
इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए जिनमें मुख्यतः पीपल, नीम, बरगद, गुलमोहर, और अशोक के पौधे शामिल थे। इन पौधों का चयन विशेष रूप से इस बात को ध्यान में रखकर किया गया कि वे पर्यावरण की गुणवत्ता में सुधार करने और स्थानीय जैव विविधता को प्रोत्साहित करने में सहायक होंगे ।
---000---
खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा मेडिकल स्टोर्स एवं
रिटेल कॉस्मेटिक शॉप का किया गया औचक निरीक्षण
दमोह
: कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत खाद्य एवं
औषधि प्रशासन के अधिकारियों द्वारा दमोह जिले के प्राइवेट हॉस्पिटल में
संचालित मेडिकल स्टोर्स एवं कॉस्मेटिक विक्रय संस्थानों की जांच की गई।
जांच के दौरान औषधि निरीक्षक महिमा जैन एवं डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन
राकेश अहिरवाल द्वारा बालाकोट रोड दमोह स्थित माही डिलाइट रिटेल कॉस्मेटिक
शॉप, सर्वज्ञ हॉस्पिटल, फातिमा नर्सिंग होम में स्थित मेडिकल स्टोर की जांच
की गई ।
जांच के दौरान औषधि एवं सौंदर्य प्रसाधन सामग्री के नमूने जांच
हेतु लेकर शासकीय औषधि परीक्षण प्रयोगशाला में भेजे गए। इस दौरान मेडिकल
स्टोर्स को फूड लाइसेंस बनवाने एवं अन्य नियमो का कड़ाई से पालन करने हेतु
निर्देशित किया गया। जांच के दौरान गर्भपात कराने वाली किट, नशीली दवाओं के
क्रय विक्रय के रिकॉर्ड की जांच की गई जो कि सिर्फ सक्षम चिकित्सा अधिकारी
के प्रिस्क्रिप्शन पर दी जाती है।