दमोह : जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम ने नगर में चल रहीं कोचिंग/लाइब्रेरी आदि का निरीक्षण करने पर संचालन में वैध अनापत्ति एवं पर्याप्त संसाधनों यथा फायर सेफ्टी, पार्किंग सुविधा, आपातकाल निकास द्वार, बिल्डिंग में पर्याप्त फेन, ए.सी., खिड़कियों का कम होना इत्यादी कमियां होने से भविष्य में किसी भी प्रकार की दुर्घटना/अप्रिय घटना घटित होने पर भारी जान माल की हानि होने की संभावनाओं को देखते हुये नगरपालिका परिषद की मुख्य नगरपालिका अधिकारी रितु पुरोहित ने पवन पटेल द्वारा मां सरस्वती लाइब्रेरी, राहुल चौहान द्वारा मां शारदा कोचिंग क्लासेस, आशीष चतुर्वेदी द्वारा स्टडी प्वाइंट, महेंद्र ताम्रकार द्वारा माहेश्वरी लाइब्रेरी एवं अभिषेक मिश्रा द्वारा एमपीआईक्यू कोचिंग/ लाइब्रेरी संस्थान से संबंधित समस्त अनिवार्य आवश्यक दस्तावेज 07 दिवस के भीतर कार्यालय नगरपालिका परिषद दमोह में प्रस्तुत करना सुनिश्चित करने के लिये कहा है, अन्यथा की स्थिति में संबंधितों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही प्रस्तुत की जायेगी जिसकी संपूर्ण जवाबदेही संबंधित कोचिंग/ लाइब्रेरी संचालकों की होगी।
निरीक्षण निरीक्षण के दौरान एस.डी.एम. दमोह, अनुविभागी अधिकारी लोक निर्माण विभाग दमोह, प्राचार्य पीजी कॉलेज दमोह एवं तहसीलदार दमयंती नगर शामिल थे।
---000---
दमोह जिले में स्थापित लायब्रेरी, कोचिंग सेन्टर या अन्य कोई
भवन के मौका निरीक्षण हेतु जॉच दल गठित
दमोह : दमोह जिले में स्थापित लायब्रेरी, कोचिंग सेन्टर या अन्य कोई भवन जिनमें बेसमेंट (तलघर) का निर्माण किया गया है, के मौका निरीक्षण हेतु कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जॉच दल का गठन किया है। जाँच दल में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) संबंधित अनुविभाग को अध्यक्ष तथा अनुविभागीय अधिकारी लो.नि.वि. संबंधित अनुविभाग, उच्च शिक्षा विभाग से प्रतिनिधि, एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी संबंधित नगर परिषद को सदस्य नियुक्त किया गया है।
कलेक्टर श्री कोचर ने बताया उक्त समिति द्वारा क्या संबंधित संस्था/एजेंसी द्वारा बेसमेंट (तलघर) का निर्माण विधिवत अनुज्ञा लेकर किया गया है अथवा नहीं, बेसमेंट (तलघर) का उपयोग पार्किंग के लिए किया जा रहा है या अन्य किसी उद्देश्य से, अग्नि दुर्घटना से बचाव के पर्याप्त उपाय सुनिश्चित किये गये हैं अथवा नहीं, भवन विद्यार्थियों के अध्ययन की दृष्टि से उपयुक्त है अथवा नहीं एवं अन्य कोई बिन्दु जो जाँच के दौरान संज्ञान में आए आदि तथ्यों का विशेष रूप से निरीक्षण करेगी।
उन्होंने निर्देशित किया है कि जाँच की कार्यवाही 31 अगस्त 2024 तक अनिवार्यरूप से पूर्ण कर प्रतिवेदन कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट को प्रेषित किया जाए।
