TN Bharat News

राजस्व महाभियान 2.0 के कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में पटवारियो को कारण बताओं नोटिस जारी ---- ई-श्रम पोर्टल एवं संबल योजना में दर्ज श्रमिकों को पात्रता पर्ची जारी किये जाने हेतु 10 अगस्त तक अभियान चलाया जायेगा

राजस्व महाभियान 2.0 के कार्यों में लापरवाही बरतने के आरोप में पटवारियो को कारण बताओं नोटिस जारी

            दमोह : अनुविभागीय अधिकारी राजस्‍व हटा राकेश सिंह मरकाम ने राजस्व महा अभियान 2.0 की समीक्षा करते हुए नक्शा तरमीम के कार्य में लापरवाही बरतने वाले हटा तहसील के 11 एवं पटेरा तहसील के 20 पटवारियों के विरूद्ध कारण बताओं नोटिस जारी किये है। तहसील हटा से पटवारी अभिषेक गर्ग, अमरसिंह मरावी, अर्चना सुमन, भगीरथ तंतुवाय, हरिशंकर सोनी, कृष्णा मिश्रा, मेघा राजगोड, नितिन नामदेव, नितिन तिवारी, शिवानी शाह, सुदामा सेन तथा तहसील पटेरा से अभिनव पौराणिक,  कंछेदी अहिरवार, कमोद सिंह धुर्वे, खिलान सिंह पटेल, धीरेन्द्र कुमार अहिरवार, निरपत सिंह मरकाम, प्रशांत तिवारी, मंकेश अग्रवाल, यशोदा उरेती, रवि सिंह ठाकुर, रामनारायण अठ्या,  रामेश्वर कुर्मी, गोविन्द गुप्ता, रेवाराम अहिरवार, शैलेन्द्र जायसवाल, संजय श्रीवास्तव, सत्यदीप श्रीवास्तव, सादिक खान, स्मिता लाहोरिया, स्वाति चौबे को नोटिस जारी हुए हैं।

            एसडीएम श्री मर0काम ने बताया जारी नोटिस अनुसार कार्य में 50 प्रतिशत प्रगति लाते हुए जवाब 03 दिवस में चाहा गया हैं। कार्य में प्रगति नहीं लाये जाने पर विभागीय जांच संस्थित कर दीर्घ शास्ति से दण्डित किए जाने की कार्यवाही की जायेगी।

---000---

 

ई-श्रम पोर्टल एवं संबल योजना में दर्ज श्रमिकों को पात्रता पर्ची जारी किये जाने हेतु

10 अगस्त तक अभियान चलाया जायेगा

            दमोह :   शासन द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत असं‍गठित एवं प्रवासी श्रमिक की नवीन श्रेणी जोड़ी गई है। ई-श्रम पोर्टल एवं संबल योजना में दर्ज श्रमिकों को पात्रता पर्ची जारी किये जाने हेतु ग्रामीण क्षेत्रों मे पंचायत एवं शहरी क्षेत्रों मे वार्ड स्तर पर 10 अगस्त  2024 तक अभियान चलया जा रहा हैं।

            कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर ने ई-श्रम पोर्टल एवं संबल योजना में दर्ज श्रमिकों से आग्रह करते हुए कहा कि वे अपना एवं अपने परिवार के सदस्यों के आधार कार्ड लेकर अपने क्षेत्र के ग्राम पंचायत/ नगरपालिका/नगर पंचायत में जाकर आवेदन प्रस्तुत कर, पात्रता पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। पात्रता पर्ची के आधार पर उन्हें शासन की योजना के अनुरूप राशन सामग्री प्रदाय की जायेगी।

                                                                                        ---000---




Post a Comment

Previous Post Next Post