
दमोह : राज्य शासन द्वारा फुटकर ब्रिकी मदिरा दुकानों की निष्पादन व्यवस्था वर्ष 2024-25 के अनुसार 15 अगस्त 2024 (स्वतंत्रता दिवस) को "शुष्क दिवस" घोषित किया गया है।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा है दमोह जिले के समस्त मदिरा के फुटकर विक्रय केन्द्रो, एफ.एल.-2, एफ.एल.-3 बार होटल तथा थोक विक्रय केन्द्रो देशी मदिरा मद्यभण्डागार दमोह एवं हटा, 15 अगस्त 2024 को सम्पूर्ण दिवस के लिए "शुष्क दिवस" घोषित होने से बंद रखे जायेंगे तथा मदिरा का क्रय-विक्रय एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित किया जाये।