दमोह : स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के तहत हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है, इस अवसर पर एक तिरंगा रैली का आयोजन भी किया जा रहा है। कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने तिरंगा रैली के संबंध में सभी अधिकारियों को विस्तृत निर्देश दिये और 13 अगस्त को आयोजित तिरंगा रैली में सभी आमजन से शामिल होने का आग्रह किया। 13 अगस्त को प्रात: 10 बजे से भव्य तिरंगा रैली आयोजित की जायेगी, यह तिरंगा रैली तहसील ग्राउंड से शुरू होगी जो कीर्ति स्तंभ से बस स्टेण्ड, एवरेस्ट लॉज, घंटाघर होते हुये अस्पताल चौराहा से कीर्ति स्तंभ होकर तहसील ग्राउण्ड में समाप्त होगी।
उन्होंने कहा तिरंगा झण्डा रैली का सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भव्य रूप में स्वागत सत्कार किया जायेगा, दमोह जिले के अनेक सामाजिक संगठनों ने इस रैली में शामिल होने और रैली का भव्य स्वागत करने का निर्णय भी लिया है। कलेक्टर श्री कोचर ने सभी से आग्रह करते हुये कहा आम जनता और सामाजिक संगठनों के सहयोग से इस रैली का आयोजन करने जा रहे हैं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों सहित आमजन से अधिक से अधिक संख्या में इस रैली में शामिल होने का आग्रह किया है। इस रैली के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान और स्वतंत्रता दिवस को मजबूती प्रदान करने के लिए एक जुट होकर के काम किये जायें।
---000---
.jpeg)