दमोह : कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुधीर कुमार कोचर ने माँ दुर्गाजी विसर्जन चल समारोह 12 अक्टूबर 2024 को सम्पूर्ण दिवस हेतु दमोह जिले में "शुष्क दिवस" घोषित किया है।।
उन्होंने कहा है दमोह जिले में स्थित समस्त मदिरा के फुटकर विक्रय केन्द्र, एफ.एल.-2, एफ.एल.-3 बार होटल तथा थोक विक्रय केन्द्र, देशी मदिरा मद्यभण्डागार दमोह एवं हटा, दुर्गाजी विसर्जन चल समारोह 12 अक्टूबर 2024 को (सम्पूर्ण दिवस) बंद रखे जायेंगे तथा मदिरा का क्रय-विक्रय एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। उक्त आदेश का कड़ाई से पालन कराना सुनिश्चित करें।
