TN Bharat News

जंगल में 43 मृत शव मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने किया मामला दर्ज !

                     दमोह जिले के नोहटा थाना के 17 मील डूमर मार्ग के बीचों बीच नोहटा बीट के जंगलों में आज सुबह 43 गौवंश बैलों के शव बरामद हुए । बैलों के मृत शव देख वन कर्मी ने वन विभाग के आला अफसरों को इसकी जानकारी दी । तदपश्चात नोहटा थाना पुलिस को सूचित कर दिया गया । मौके पर पहुचें आला अफसरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में लिया ।
              अब मामला ये उठता है कि आखिरकार इतने सारे गौवंश यहाँ पर पहुंचे कैसे । क्या पुलिस को इनकी भनक तक नहीं लग पायी । रात के अंधेरे में इतना सब कुछ होता रहा, 43 गौवंश जिस कंटेनर से ‘‘लाये या लेजाये’’ जा रहे थे उस समय पुलिस मूकदर्शक बनी देख रही होगी ।


 




Post a Comment

Previous Post Next Post