TN Bharat News

फॉर्च्यूनर की टक्कर से 6 वर्षीय मासूम की मौत

            दमोह ।  जिले के दमोह कटनी मार्ग आनू फाटक के समीप फॉर्च्यूनर राजस्थान की टक्कर से 6 वर्षीय मासूम को इलाज के लिए गंभीर हालत में दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने चेकअप उपरांत ईसीजी कराकर मृत घोषित कर दिया, प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि मृतक देवकरन पिता रमेश पटेल 6 वर्ष ग्राम भदौली आनू फाटक की मौत हो जाने पर शव को जिला अस्पताल के शव ग्रह में सुरक्षित रखवा दिया गया है, वहीं घटनास्थल से फॉर्च्यूनर मृत बच्चे को लेकर अस्पताल आई है, जहां फॉर्च्यूनर चालक जिला अस्पताल चौकी पुलिस के पास मौजूद है ।


Post a Comment

Previous Post Next Post