TN Bharat News

सी.एम.एच.ओ. डॉ जैन ने खजूरा में आयोजित स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर दी जा रही स्वास्थ्य सेवओं का किया औचक निरीक्षण

 

            दमोह :  मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश जैन ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बालाकोट के ग्राम खजूरा में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस पर दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को जानने के लिए औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण उपरांत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बालाकोट पहुंचकर सी.एच.ओ. द्वारा दी जा रही ओपीडी सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। सी.एच.ओ. सोफिया दुलारे द्वारा गर्भवती महिलाओं को सेवाएं दिया जाना पाया गया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाये रखने के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिये।

            निरीक्षण दौरान टीकाकरण हितग्राहियों की ड्यू लिस्ट एवं सत्र स्थल पर पहुंचे हितग्राहियों की सूची का मिलान किया। आशा कार्यकर्ता से लिस्ट अनुसार हितग्राहियों को सत्र स्थल पर लाने के लिए निर्देशित किया। ए.एन.एम. को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की प्रविष्टि अनमोल पोर्टल व यूविन पोर्टल पर सत्र स्थल पर ही करने निर्देशित किया। टीकाकरण के लिए उपयोगी लॉजिस्टिक सामग्री के बारे में ए.एन.एम. से जानकारी ली। टीकाकरण सत्र देखने के उपरांत ग्राम खजूरा में घर-घर जाकर हितग्राहियों के एम.सी.पी. कार्ड का भी अवलोकन किया। अवलोकन दौरान एम.सी.पी. कार्ड में दी गई सेवाओं की प्रविष्टि का होना पाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post