दमोह / पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी दमोह के निर्देशन एवं श्री संदीप मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में श्री दलवीर सिंह मार्को थाना प्रभारी यातायात द्वारा लगातार चैंकिंग कर यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही की जा रही है।
दिनांक 23-10-2024 को श्री दलवीर सिंह मार्को थाना प्रभारी यातायात द्वारा शहर के अलग-अलग स्थानों पर चैंकिंग लगाकर स्कूलों में लगे वाहन के चालकों की ब्रेथ एनालाईजर से चैकिंग कर यातायात नियमों का पालन करने की समझाईश दी गई। चैकिंग के दौरान 07 वाहनों में क्षमता से ज्यादा छात्रों का परिवहन करते पाये जाने पर 8,600 रूपये का समन शुल्क वसूला गया। साथ ही साईनिंग स्टार स्कूल एवं टीएएस हाई स्कूल दमोह के संचालकों को यातायात नियमों का पालन करने एवं स्कूल वाहनों में क्षमता से ज्यादा छात्रों को नहीं बैठाने की समझाईश दी गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 21 वाहन चालकों से 11,300 रूपयें का समन शुल्क वसूला गया।
