TN Bharat News

हर घर दीपावली अभियान अंतर्गत जरूरत मंदों को पूजन सामग्री की भेंट आओ जलाएं दीप वहां, जहां अभी अंधेरा है

 

       दमोह : हर घर दीपावली अभियान के अंतर्गत कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर और जिला प्रशासन जन अभियान परिषद दमोह के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था सेक्टर सदगुवां विकासखंड पथरिया द्वारा छात्र क्रांति दल एवं छात्र सर्व कल्याण समिति दमोह द्वारा पथरिया विकासखंड के ग्राम देवरान में दीपावली की पूर्व संध्या जरूरतमंदों को चित्र, मिष्ठान, तेल, बाती, प्रसाद आदि पूजन सामग्री संस्था के मधुर असाटी एवं नितिन सिंह राजपूत के सहयोग से वितरित की गई।

            जन अभियान परिषद जिला समन्वयक सुशील कुमार नामदेव ने कहा कि आओ जलाएं दीप वहां, जहां अभी अंधेरा है। हर घर दिवाली कार्यक्रम अंतर्गत जिले की अनेक सामाजिक संगठनों द्वारा समाज निर्धन वर्ग के बीच जाकर सामग्री वितरण करने का कार्य किया जा रहा है। समाज के सभी लोग दीपावली का पावन पर्व हंसी खुशी के साथ मनाएं, सभी सामाजिक संगठन इस नेक कार्य में अपना योगदान दे रहे हैं। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार छात्र सर्व कल्याण समिति द्वारा घर-घर दिवाली कार्यक्रम के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत के देवरान के टपरिया टोला में जरूरतमंद परिवारों को दीपावली मनाने हेतु सामग्री का वितरण किया गया।

            राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका शीला पटेल ने कहा कि संस्था द्वारा जरूरतमंदों के सहयोग हेतु आज पूजन सामग्री वितरित की गई है, प्रत्येक व्यक्ति हम सबका परिवार है और सभी के लिए दीपावली अच्छे से मनाने हेतु आज संस्था द्वारा सामग्री प्रदान की गई है।

            इस दौरान जन अभियान परिषद जिला समन्वयक सुशील कुमार नामदेव, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक शीला पटेल, संस्था अध्यक्ष यूथ अचीवर्स दमोह कृष्णा पटेल, युवा समाजसेवी नितिन सिंह राजपूत सहित ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।


Post a Comment

Previous Post Next Post