दमोह/ पुलिस अधीक्षक दमोह श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली के नेतृत्व में टीम गठित कर 24 घंटे में 02 आरोपियों को पकड़ा ।
फरियादी प्रियंका दुबे के अनुसार मृतक संदीप दुबे पिता स्वण सुरेश दुबे उम्र 37 साल निवासी किशनगंज हाल पथरिया फाटक रात्रि 10.00 बजे दुकान बंद कर घर आ गए थे तथा उसके 10 मिनिट बाद फिर से बाजार तरफ गए थे। रात्रि करीब 11.30 बजे उनका फोन बंद जा रहा था इसकी सूचना अन्य रिश्तेदार को दी एवं उनकी तलाश की। दिनांक 07.11.2024 को सुबह करीब 09 बजे संदीप दुबे की लाश नाली में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसकी सूचना थाना कोतवाली कोतवाली को दी गई। सूचना पर श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन पर थाना कोतवाली से टीम गठित कर सूत्र एवं परिजनों से प्राप्त सूचना के आधार पर अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई। तलाश के दौरान टीम ने 02 संदेहियों को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई । जिसमें संदेहियों ने पुरानी रंजिश को लेकर संदीप दुबे की हत्या कारित करना स्वीकार किया गया । इस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 808/2024 धारा 103(1), 238 बीएनएसण् पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया।
नाम आरोपीयान-
1 लफ्फू उर्फ उमेश पिता सुरेश अहिरवार उम्र 28 साल पता नया बाजार दमोह
2 सचिन पिता स्व. श्री कन्छेदी लाल विश्वकर्मा उम्र 28 साल पता पलंदी चौराहा के पास दमोह