दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिए गये निर्देशों के क्रम में कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा पंजाब खाद भंडार द्वारा बीज एवं खाद का लाइसेंस एवं स्टॉक पंजी, बिल बुक एवं अन्य अभिलेख जांच दल को प्रस्तुत न किए जाने पर दुकान को सील बंद करने की कार्यवाही की गई।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार रघुनन्दन चतुर्वेदी, सहायक संचालक कृषि जे.एल. प्रजापति, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी आर.के. जैन एवं कृषि विस्तार अधिकारी सुनील पटेल द्वारा छापामार कार्यवाही की गई।
------
पानी चोरी एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान
पहुँचाने की प्राथमिकी दर्ज की जाए
दमोह : नगर पालिका दमोह जल प्रदाय शाखा उपयंत्री ने नगर निरीक्षक कोतवाली दमोह को सबंधित के विरूद्ध पानी चोरी एवं शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुँचाने की प्राथमिकी दर्ज करने के सबंध में पत्र लिखा हैं। पत्र में कहा गया कि निकाय के जल प्रदाय कर्मचारी लक्ष्मण रैकवार (प्लंबर) द्वारा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर नगर के आसाटी वार्ड 01 में बहराम टाकीज के सामने पोस्ट ऑफिस के बाजू गली में राजकुमार उर्फ राजू अवस्थी/ रामेश्वर द्वारा अवैध नल कनेक्शन किया गया हैं।
