दमोह : जिला शिक्षा अधिकारी एस.के. नेमा ने विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी विकासखण्ड बटियागढ़ से कहा है कार्यालय कमिश्नर सागर संभाग सागर के पत्र में निहित निर्देशों के अनुक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला सेमर कछार संकुल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़ेरी, विकासखण्ड बटियागढ़ में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक मिथलेश श्रीवास्तव के विरूद्ध पुलिस थाने में एफ.आई.आर. दर्ज कराते हुये कृत कार्यवाही से जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को अवगत कराना सुनिश्चित किया जाये।
शासकीय शिक्षक के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति द्वारा अनाधिकृत रूप से शिक्षण कार्य किये जाने की सूचना दमोह हेल्पलाइन नम्बर 07812-350300 पर दर्ज कराई जा सकती है
दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा जिले में किसी भी सरकारी स्कूल में किसी शासकीय शिक्षक के स्थान पर कोई अन्य व्यक्ति के द्वारा अनाधिकृत रूप से शिक्षण कार्य किया जा रहा है, तो इसकी सूचना दमोह हेल्पलाइन नम्बर 07812-350300 पर दर्ज कराई जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम / पता / मोबाइल नंबर पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।
