TN Bharat News

रिश्वतखोरी पड़ी महंगी, आडिटर 15 हजार रूपए लेते गिरफ्तार

 

दमोह/ सहकारिता विभाग के आडिटर आरपी कोरी को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते लोकायुक्त की टीम में रंगे हाथों गिरफ्तार किया है..।   

मध्यप्रदेश में रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्यवाई का सिलसिला लगातार जारी है । लगभग हर दूसरे दिन कहीं न कहीं लोकायुक्त रिश्वतखोर अधिकारी-कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ रही है लेकिन इसके बावजूद रिश्वतखोर बाज आते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला  दमोह जिले का है जहां सहकारिता विभाग के आडिटर को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा गया है।


शुक्रवार को दमोह में सागर लोकायुक्त की टीम ने सहकारिता विभाग के आडिटर आर पी कोरी को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथों पकड़ा है। रिश्वतखोर आडिटर आर पी कोरी ने खिरिया मडला समिति प्रबंधक जीवन लाल पटेल से आडिट के एवज में रिश्वत की मांग की थी जिसकी शिकायत जीवन लाल पटेल ने सागर लोकायुक्त कार्यालय में की थी।

लोकायुक्त ने आवेदक जीवन लाल पटेल की शिकायत की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर रिश्वत के 15 हजार रूपए लेकर रिश्वतखोर आडिटर आर पी कोरी के पास भेजा । जैसे ही आर पी कोरी ने रिश्वत के पैसे लिए तो, लोकायुक्त की टीम न उसे रंगेहाथों पकड़ा । उसके खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है ।

लोकायुक्त पुलिस ने सबूत के तौर पर हाथ धुलवाए और पेंट उतरवाकर जब्त किया। इस दौरान निरीक्षक केपीएस बैन, उप पुलिस अधीक्षक बीएम द्विवेदी, आरक्षक आशुतोष व्यास, अरविंद नायक, विक्रम सिंह, संतोष गोस्वामी, गोल्डी पासी व दो स्वतंत्र पंच साक्षी मौजूद रहा ।

Post a Comment

Previous Post Next Post