दमोह : जिले की तहसील पथरिया के ग्राम करैया लखरौनी निवासी आवेदक राजेन्द्र अहिरवाल द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम में आवेदन प्रस्तुत कर अवगत कराया है कि 20 श्रमिक जिसमें 04 नाबालिग है कृषि फार्म मालिक कृष्णा बंजारा (आवेदन के अनुसार) के गन्ने के खेत में ग्राम पिराची कुरैली ग्राम पंचायत पंढरपुर तहसील व जिला- सोलापुर (महाराष्ट्र) द्वारा श्रमिकों को गन्ना कटाई की मजदूरी का भुगतान के साथ वापिस घर आने नहीं दिया जा रहा है एवं जबरदस्ती कार्य कराया जा रहा है।
कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के माध्यम से शिकायत/आवेदन पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु श्रम कार्यालय दमोह द्वारा संबंधित जिले के कलेक्टर सोलापुर (महाराष्ट्र) को श्रमिकों के घर वापिसी हेतु प्रेषित किया गया था। जिला श्रम अधिकारी जी. डी. गुप्ता के निर्देशन में नोडल बंधक श्रम वैभव निखिल मार्टिन द्वारा संबंधित जिले सोलापुर (महाराष्ट्र) के सहायक श्रमायुक्त (कामगार), संबंधित थाना प्रभारी पढरपुर (महाराष्ट्र) से समन्वय किया जाकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाकर श्रमिकों के शीघ्र वापिसी के लगातार प्रयास किये गये।
जिले के केवलारी, सुहेला एवं शिकायती पत्र से संबंधित श्रमिक सकुशल 22 दिसम्बर 2024 को 06 दिवस के भीतर वापिस अपने घरों को पहुंच गये। घर पहुंचे श्रमिकों एवं परिवारजनों द्वारा कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर एवं श्रम विभाग दमोह का आभार व्यक्त किया गया।
--------------
शासकीय आई.टी.आई. दमोह में 118 युवक-युवतियों का किया गया प्रारंभिक चयन
दमोह : शासकीय आई.टी.आई. दमोह में रोजगार, स्वरोजगार, अप्रिन्टस मेले का आयोजन सरपंच मारूताल नारायण सिंह राय की उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सर्वप्रथम जिला रोजगार अधिकारी एल.पी.लडिया. एवं अजय लडिया (टी.पी.ओ.) द्वारा रोजगार मेले की जानकारी दी गई, जिसमें 09 कंपनिया सम्मलित हुई जिनके द्वारा 08 वीं से स्नातक तथा आई.टी.आई. के युवक-युवतियों हेतु रोजगार के अवसर प्रदान कर 118 प्रारंभिक चयन किया गया।
रोजगार मेला 244 रजिस्ट्रेशन किये गये जिनमें 52 ऑनलाईन एवं 92 ऑफलाईन रजिस्ट्रेशन हुये। मेले में 118 युवक युवतियों का चयन किया गया। इनमें शिवशक्ति एग्रेटेक लिमि. जबलपुर 09, गेल इन्स्टीटयूट ऑफ स्किल गुना 10, पुखराज हेल्थ केयर लिमि. सागर 13. एम.आई. लाइफ स्टाईल मार्केटिंग 05, ग्रेट आर्गनिक डायमंड प्राई. लिमि. सागर 30, लियो इंटर प्राइजेज लिमि. पीथमपुर 14, प्रथम एजूकेशन जबलपुर 10, एल.आई.सी दमोह 23 टू व्हीलर प्रशिक्षण एण्ड प्लेसमेंट जबलपुर 04 शामिल है। कार्यक्रम का संचालन सोनू कुमार सोनी द्वारा किया गया एवं आभार जिला रोजगार अधिकारी एल.पी. लडिया द्वारा व्यक्त किया गया ।
