TN Bharat News

सीईओ भूरा सिंह रावत को 20 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया

             दमोह / दमोह जिले के पटेरा जनपद पंचायत में पदस्थ सीईओ भूरा सिंह रावत को 20 हजार की रिश्वत के साथ किया गया गिरफ्तार ।

             बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत कुटरी के सरपंच रामकुमार मिश्रा से ग्राम पंचायत में निर्माण कार्य करवाने एवं स्वीकृति प्रदान के संबंध में कमीशन की मांग की गई थी । पीड़ित सरपंच द्वारा मामले की शिकायत लोकायुक्त पुलिस से दिनांक 18 दिसम्बर को की गई । आज सुबह 20 हजार रूपये के साथ लोकायुक्त पुलिस सागर ने उन्हे धर दबोधा । भूरा सिंह रावत जनपद पंचायत पटेरा के अलावा हटा जनपद पंचायत के प्रभार में थें । 

           लोकायुक्त पुलिस सागर ने भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया । उप पुलिस अधीक्षक मंजू सिंह, उप पुलिस अधीक्षक बी एम द्विवेदी, प्रधान आरक्षक महेश हजारी, आरक्षक सुरेंद्र सिंह, आशुतोष व्यास, राघवेंद्र सिंह मौजूद रहे ।


Post a Comment

Previous Post Next Post