TN Bharat News

साइबर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण सम्पन्न

        दमोह : जिला सत्र न्यायालय के अधिकारी/कर्मचारियों को कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में साइबर सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण ई-दक्ष केंद्र में पदस्थ वरिष्ठ प्रशिक्षक हर्षा मिश्रा एवं प्रशिक्षक शिवम अरजरिया द्वारा दिया गया। इस मौके पर  गूगल मीट (VC) के माध्यम से भी प्रशिक्षण दिया गया।

          प्रशिक्षण में न्यायालय के 126 प्रशिक्षार्थियों ने डेटा की सुरक्षा, साइबर हमलों से बचाव, ऑनलाइन ट्रांज़ैक्शन की सुरक्षा, कानूनी सुरक्षा और अनुपालन, ऑनलाइन पहचान और गोपनीयता की सुरक्षा, कैरियर में प्रगति आदि के संबंध में प्रशिक्षण प्राप्त किया।

 

 ---000---

 

राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस आज 24 दिसंबर को मनाया जायेगा

उपभोक्ताओं को जागरूकता के लिये लगेगी प्रदर्शनी

         दमोह :  प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस का आयोजन आज 24 दिसम्बर 2024 को रानी दुर्गावती संयुक्त कार्यालय परिसर कलेक्ट्रेट दमोह में दोपहर 01 बजे से अपरान्ह 04 बजे तक किया जायेगा।

         इस संबंध में अपर कलेक्टर मीना मसराम ने समस्त संबंधित अधिकारियों से कहा है कि उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिये अपने विभाग से संबंधित विषयों पर प्रदर्शनी में स्टॉल लगायें। पोस्टर, बैनर आदि की प्रदर्शनी खाद्य तथा औषधि प्रशासन, उपभोक्ताओं को मिलावट से जुड़े तथ्यों के प्रति जागरण के लिये लगायेंगे। अन्य विभाग अपने-अपने विभाग से संबंधित गतिविधियों की जानकारी देने के लिये 24 दिसम्बर 2024 को रानी दुर्गावती संयुक्त कार्यालय परिसर कलेक्ट्रेट दमोह में दोपहर 01 बजे उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे।

---000---


Post a Comment

Previous Post Next Post