दमोह/ जिला कलेक्टर श्री सुधीर कुमार कोचर के मार्गदर्शन मे जिला अस्पताल दमोह में शक्ति फाउंडेशन एवं समग्र कल्याण समिति द्वारा रक्तदान का आयोजन किया गया। जिसमें समिति की सदस्य द्वारा 5 यूनिट रक्तदान किया। इसमें समिति के अध्यक्ष ने कहा कि रक्तदान करने से किसी की जिंदगी को बचाया जा सकता है। किसी की जिदंगी को रक्त देकर बचाने से बडा कोई पुण्य का काम नही है। ऐसे कामों में सभी को आगे आकर हिस्सा लेना चाहिए । इस अवसर पर आकाश पटेल , दीपक पटेल, संदीप पटेल, साहिल खान की उपस्थिति रही ।
जिला चिकित्सालय में शक्ति फाउंडेशन एवं समग्र कल्याण समिति द्वारा रक्तदान किया गया
byTN Bharat News
-
0
