TN Bharat News

थाना तेंदूखेडा अंतर्गत अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय पर की गई कार्यवाही

दमोह पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं श्री संदीप मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह तथा श्री देवी सिंह ठाकुर एसडीओपी तेंदूखेडा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तेन्दूखेड़ा विजय अहिरवार के नेतृत्व में टीम गठित कर अवैध शराब परिवहन एवं विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

दिनाँक 27.12.24 को मुखबिर द्वारा जबलपुर से पाटन तरफ से 27 मील तेंदूखेडा तरफ अवैध शराब परिवहन की सूचना मिलने पर हमराही स्टाफ अधिग्रहीत वाहन के सूचना तस्दीक हेतु रवाना होकर 27 मील पहुंचकर चैकिंग लगाई गई जो पाटन तरफ से एक सफेद रंग की ईको कार क्रमांक MP 20 ZE 0307 आते दिखी जो पुलिस को देखखर तेंदूखेडा तरफ भागा जिसका पीछा कर ईको कार को आचार्य विद्यासागर गौशाला वार्ड क्रमांक 08 तेंदूखेडा के पास रोककर वीडियो निर्माण करते हुये कार को चेक किया जो कार की बीच वाली सीट एवं पीछे सीट पर 10 खाकी रंग के कार्टून मे देशी लाल मसाला शराब के कुल 480 पाव देशी शराब (86.400 बल्क लीटर) कीमती 48,000 रूपये एवं ईको कार कीमती करीब 5,00,000/- रुपये को जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

• जप्त मशरुका
01.   10 कार्टून देशी लाल मशाला शराब के कुल 480 पाव, (86.400 बल्क लीटर)कीमती 48,000/- रूपये
02.    सफेद रंग की ईको कार क्रमांक MP 20 ZE 0307 कीमती करीब 5,00,000/-

• गिरफ्तार आरोपियों के नाम
01.   आनंद पिता मनोज रजक उम्र 19 साल
02.   उदय पिता सुरेश रैकवार उम्र 19 साल
03.   आशीष पिता हरिप्रसाद काछी उम्र 24 साल सभी नि. जमुनिया थाना पाटन जबलपुर

Post a Comment

Previous Post Next Post