दमोह में हर साल की तरह इस साल भी निकली जश्ने ख्वाजा गरीब नमाज़ मोइनुद्दीन चिश्ती हसन अ.स. के उर्स मुबारक पर निकली चादर शरीफ़ व ताज जिसमें अलग अलग मुस्लिम मोहल्लों की चादर शरीफ़ व ताज एकत्रित होकर एक विशाल जलसा निकाला गया है जिसमें जलसा मुर्शीद बाबा मैदान से शुरू होकर चमन चौक, पठानी मोहल्ला, महाकाली चौराहे, बाजार मोहल्ला से घंटाघर होते हुए मोहन टाकीज से शैंडये बजरिया से गढ़ी मोहल्ला होते हुऐ बापिस मुर्शीद बाबा मैदान में समापन हुआ जलसा में सभी मुस्लिम युवाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया व डीजे पर जश्ने ख्वाजा गरीब नमाज़ में गर्मजोशी के साथ अपनी खुशियों को जाहिर करते नजर आये।
जलसे में जनाब असलम कादरी बामिकी साहब सिलसिला ऐ गौसुल आजम व अमिनुल मोमनीन कादरी साहब मालेगांव महाराष्ट्र की मौजूदगी व घोड़ों व्दारा डांस करना रहा लोगों की दिलचस्पी का केंद्र वहीं इस कामयाब जलसे में शहर कमेटी के साथ सभी मुस्लिम मोहल्ला कमेटी का योगदान रहा है।