TN Bharat News

बच्चों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान कर रहे मंत्री लोधी के परिजन मंत्री एवं उनके परिजनों ने सेवाएं दे रहे शिक्षकों-पालकों का किया सम्मान

               

            दमोह / जबेरा विधानसभा में नवोदय विद्यालय की तैयारियां करा रहे प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी के मार्गदर्शन में  विधानसभा के 13 ग्रामों में लगभग 500 बच्चों को नि:शुल्क नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा हेतु कोचिंग क्लासेस चार माह पूर्व से संचालित की जा रही है, जिसमें राज्यमंत्री के अनुज सत्येंद्र सिंह लोधी एवं बहू मंजू लोधी ने पुस्तकें खरीदने में असमर्थ गरीब परिवार के बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें प्रदान की एवं पेपर प्रिंट कराकर सभी का नवोदय पैटर्न के आधार पर प्रत्येक सप्ताह टेस्ट लिया।

     

           

          उन्होंने समय-समय पर क्लासेस पहुंचकर बच्चों को शिक्षा के गुर सिखाए एवं शिक्षकों के साथ बैठक कर कोचिंगों को संचालित किया, जिसमें ग्राम नोहटा के शिक्षक मुकेश विश्वकर्मा, दिनेश रोहित, उमेश अग्रवाल, जबेरा के दीपेंद्र नामदेव, सुखनंदन साहू, कुसमी मानगढ़ के सचेंद्र रजक, नेहा रजक, पटना मानगढ़ कुलदीप सिंह, रोड़ के लोकेश चौरसिया, माला मनगढ़ के नमन लोधी, खमरिया मोजीलाल के गिरजा शंकर विश्वकर्मा, चौपरा के मनीष लोधी, संजय लोधी, बनवार के आयुष अग्रवाल, सत्यवान खरे, श्याम सिंह, राजू राय, तारादेही के संजय घोसी, जयप्रकाश पंद्रे, सूर्य प्रकाश तिवारी, सिमरी जालम सिंह के दुर्गा सिंह लोधी, जलेहरी के शंभू लोधी, तेंदूखेड़ा के यशवंत सिंह, रवि सिंह, पुरषोत्तम सिंह ने शिक्षकों के रूप में विद्यार्थियों को शिक्षा देने का कार्य किया एवं इन कोचिंगों के संचालन के लिए पालक भी बनाए गए जो सेवाएं दे रहे हैं। सभी शिक्षकों एवं पालकों का राज्यमंत्री एवं उनके समस्त परिवार ने निवास पर बुलाकर बारी-बारी से सम्मान किया।

            इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा मार्च के प्रथम सप्ताह से हम हर वार्ड से क्षेत्र में लगभग 50 ग्रामों में नि:शुल्क नवोदय कोचिंग क्लासेस को संचालित करने का प्रयास करेंगे, जिन शिक्षकों ने अभी तक सहयोग किया वह सराहनीय है, अपने देश समाज और राष्ट्र निर्माण के लिए अपना समय का उपयोग कर एक यज्ञ की भांति पूर्ण किया है।

            सत्येंद्र सिंह ने कहा सभी शिक्षकों ने मेरे एक कहने पर कोचिंग का संचालन शुरू किया, निश्चित ही सभी शिक्षकों की मेहनत रंग लाएगी और अधिक से अधिक विद्यार्थियों का नवोदय विद्यालय में चयन होगा।

            सम्मान समारोह में प्रमुख रूप राज्यमंत्री के पिता भाव सिंह लोधी, माता कृष्णा लोधी, पत्नी अंजली लोधी, भाई नितेंद्र सिंह, बबीता लोधी, सत्येंद्र सिंह, मंजू सिंह सहित शिक्षकों एवं संचालित कोचिंगों के पालकों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post