दमोह जिले के देहात थाना क्षेत्र में आने वाले नरसिंहगढ़ चौकी के पास दमोह-छतरपुर हाइवे पर सोमवार शाम वन कर्मियों के बोलेरो वाहन से बाइक सवार भाई-बहन की मौत हो गई। हालांकि घटना के बाद बोलेरो चालक ही घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
देहात थाना टीआई ने बताया कि ढिगसर निवासी दुर्गा प्रसाद पटेल (50) राधा रानी पति स्वर्गीय मोहन पटेल (55) को लेकर बाइक क्रमांक एमपी 34 2478 से लड़ई बमोरी गांव से ढिगसर वापस जा रहा था । तभी जबलपुर से टीकमगढ़ जा रही बोलेरो क्रमांक एमपी 20 जेपी 4179 से बाइक की टक्कर हो गई और दोनों भाई बहन गंभीर रूप से घायल हो गए । जिला अस्पताल में डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। टीआई ने बताया कि बोलेरो में वन विभाग के रेंजर और डिप्टी डेंजर सवार थे, जो किसी जांच के सिलसिले में टीकमगढ़ जा रहे थे। बोलेरो चालक को अभिरक्षा में लिया गया है और दोनों शवों को शव ग्रह में रखवा दिया गया है । परिजनों को सूचना दी जा रही है ताकि आगे की कार्रवाई हो सके ।
