TN Bharat News

कलेक्टर श्री कोचर ने दमोह ग्रामीण के आँगनबाड़ी केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण

 

            दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने परियोजना दमोह ग्रामीण अंतर्गत आने वाले आगनबाड़ी केन्द्रों  का औचक निरीक्षण किया गया।

      कलेक्टर श्री कोचर ने प्रात: 10:30 बजे आगनबाड़ी केन्द्र मराहार कार्यकर्ता मधु पटैल के केन्द्र पहुंचकर बच्चों के वजन का सत्यापन किया एवं बच्चों को दिए जाने वाले नाश्ता एवं भोजन की जांच की, तदोपरांत आंगनबाड़ी केन्द्र आमचौपरा आगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण किया जिसमें बच्चों के वजन की जांच की गई, जिसमें एक बच्चे के वजन में अंतर आने एवं पोषण ट्रेकर में वजन एन्ट्री न होने के कारण नाराजगी व्यक्त करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए । उन्होंने आगनबाड़ी केन्द्र बिसनाखेड़ी एवं पटीशीशपुर का निरीक्षण किया, यहां पर भी आगनबाडी में दर्ज बच्चों के वजन की जांच की गई  दोनों ग्रामों में 01.01 सेम बच्चे मिले जिनके घर जाकर कलेक्टर श्री कोचर ने गृह भ्रमण कर एनआरसी में भर्ती करने के लिए समझाइस दी एम्बूलेंस के माध्यम से एनआरसी में जांच करवाई गई।

            मराहर एवं बिसनाखेड़ी में कलेक्टर श्री कोचर ने आंगनवाड़ी में प्रदाय किए जाने वाले भोजन का परीक्षण स्वयं चखकर किया किया और खाने पर संतोष व्यक्त किया। भ्रमण के दौरान सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास  संजीव कुमार मिश्रा, परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना दमोह ग्रामीण कैलाश राय, पर्यवेक्षक श्रीमती सरस्वती यादव एवं सुरेश शुक्ला उपस्थि‍त रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post