TN Bharat News

एमएलबी स्कूल में आज शाम 04 बजे से रात्रि 10 बजे तक बुक एक्सचेंज मेले का होगा आयोजन, बुक एक्सचेंज मेले में जरूरतमंद विद्यार्थी प्राप्त कर सकेंगे निशुल्क पुस्तक

    
           दमोह/ शहर के घंटाघर के पास एमएलबी स्कूल में आज 13 अप्रैल को शाम 04 बजे से रात्रि 10 बजे तक बुक एक्सचेंज मेले का आयोजन किया गया है। मेले में पिछली वर्ष की पुस्तक दान करने वाले एवं जरूरतमंद विद्यार्थी जिन्हें निशुल्क पुस्तकों की आवश्यकता हैं, वह उपस्थित होकर ऐसी पुस्तक प्राप्त कर सकेंगे।

जिला प्रशासन आनंद विभाग एवं स्कूल शिक्षा विभाग की पहल पर ऐसे अभिभावक जो पुस्तक दान करना चाहते हैं तथा ऐसे अभिभावक जिन्हें ऐसी पुस्तकों की आवश्यकता हैं। सभी के लिए 13 अप्रैल 2025 को एमएलबी स्कूल में स्थान उपलब्ध कराया गया हैं। साथ ही सभी सम्मानजनक रूप से पुस्तक दे सकें तथा ले सकें की व्यवस्था की गई है।


Post a Comment

Previous Post Next Post