दमोह जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. पथरिया थाना क्षेत्र में 17 साल की एक लड़की ने छेड़छाड़ और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर जहर खा लिया. इलाज के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई. एक आरोपी हिरासत में है तो एक फरार बताया जा रहा है. ये घटना दमोह के पथरिया थाना क्षेत्र के एक छोटे से गांव नंदरई की है. परिजनों ने गांव के ही दो युवकों रामकिशोर और रामराज्य पर लगातार छेड़छाड़ और धमकियां देने का आरोप लगाया है.
पुलिस में दर्ज करायी थी शिकायत
पीड़िता के पिता ने पहले ही एक आरोपियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. एक आरोपी को जेल भी भेजा गया था, लेकिन वह जमानत पर छूटकर वापस आ गया और लगातार लड़की को और उसके परिवार को धमकियां देता रहा. वहीं जब लड़की के माता-पिता खेत में काम कर रहे थे, तब आरोपी ने घर पहुंच कर लड़की को जान से मारने की धमकी दी, उसके बाद लड़की ने जहर खा लिया. पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई \
