TN Bharat News

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम जबेरा में अब 14 मई को

  

           दमोह/ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उपसंचालक ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जबेरा से कहा है मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह आयोजन हेतु जिले की जबेरा विधानसभा क्षेत्र में 9 जून 2025 दिन सोमवार को कृषि उपज मंडी परिसर जबेरा में आयोजन की पूर्व नियत तिथि में अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन कर 14 मई 2025 दिन बुधवार तिथि नियत की गई है। संशोधित तिथि 14 मई 2025 को कृषि उपज मंडी परिसर जबेरा में सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन आयोजन की अनुमति प्रदान की गई है।

            उन्होंने कहा है आयोजन में योजना की नियमों/निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाये किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता तथा आयोजन में सम्मलित होने वाले हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये।

            उन्होंने निर्देशित किया है कार्यक्रम में मंत्री जी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सम्माननीय व्यक्तियों को निकाय स्तर के आयोजन सम्मान पूर्वक- आमंत्रित किये जाने संबंधी संपूर्ण कार्यवाही आयोजक निकाय की होगी, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। इस संबंध में समय-समय पर जिला कार्यालय को आयोजन संबंधी जानकारी से अवगत कराया जाये।

---000---

मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह कार्यक्रम

पथरिया में अब 18 मई को

            दमोह/ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के उपसंचालक ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पथरिया से कहा है मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह/निकाह आयोजन हेतु जिले की पथरिया विधानसभा क्षेत्र में 18 मई 2025 दिन रविवार को कृषि उपज मंडी परिसर पथरिया दमोह में आयोजन की पूर्व नियत तिथि में अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन कर 12 मई 2025 दिन सोमवार तिथि नियत की गई है। संशोधित तिथि 12 मई 2025 में कृषि उपज मंडी परिसर पथरिया में सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेल आयोजन की अनुमति प्रदान की गई है।

            उन्होंने कहा है आयोजन में योजना की नियमों/निर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जाये आयोजन में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनियमितता तथा आयोजन में सम्मलित होने वाले हितग्राहियों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये।

            उन्होंने निर्देशित किया आयोजन में मंत्री जी एवं जनप्रतिनिधियों के साथ सम्माननीय व्यक्तियों को निकाय स्तर के आयोजन सम्मान पूर्वक आमंत्रित किये जाने संबंधी संपूर्ण कार्यवाही आयोजक निकाय की होगी, इस बात का विशेष ध्यान रखा जाये। इस संबंध में समय-समय पर जिला कार्यालय को आयोजन संबंधी जानकारी से अवगत कराया जाये।

---000---

Post a Comment

Previous Post Next Post