TN Bharat News

स्कूल चले हम राज्य स्तरीय अभियान का हुआ शुभारंभ

 
         मध्य प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश अनुसार स्कूल चले हम राज्य स्तरीय अभियान का हुआ शुभारंभ जिसमें शक्ति फाउंडेशन एवं समग्र कल्याण समिति द्वारा बटियागढ़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला मुहली में जाकर छात्र-छात्राओं को तिलक, पुष्प वर्षा कर सभी बच्चों को टॉफी, बिस्किट से  मुंह मीठा कर  प्रवेश उत्सव मनाया गया एव बाल सभा का भी आयोजन किया गया और जो पिछली गत कक्षा में अच्छे अंक से पास बच्चों का पेंसिल एवं पेन देकर सम्मान किया गया.
     
 
         समिति के अध्यक्ष ने बताया कि यह छात्र-छात्राएं कल का भविष्य है अगर निरंतर ही आप पढ़ाई करते रहेंगे और  अच्छे अंकों से परीक्षा में उत्तीर्ण  होंगे तो आप निश्चित ही कलेक्टर तहसीलदार एसडीएम बन सकते हैं अतिथि शिक्षक ऋषि राज पटेल ने सभी सदस्यों का तिलक से स्वागत किया जिसमें प्राथमिक शिक्षक श्रीमती शशिप्रभा जैन, भूपेंद्र सिंह लोधी, अतिथि शिक्षक ऋषिराज पटेल आकाश पटेल प्रताप पटेल सुमित पटेल एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही ।

Post a Comment

Previous Post Next Post