नवरात्रि पर्व के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा "शक्ति मोबाइल" की शुरुआत की गई है । इस पहल के अंतर्गत शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों पर पुलिस की विशेष गश्त लगाई गई है, जिससे किसी भी महिला को आपातकालीन स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।
यदि किसी महिला को कहीं भी पुलिस सहायता की आवश्यकता होती है, तो वह तुरंत मोबाइल नंबर 7587619008 पर संपर्क कर सकती है।
शक्ति मोबाइल के रूट एवं गश्त क्षेत्र:
✅ शक्ति मोबाइल 01
➡ पालंदी चौराहा, ओवरब्रिज, हटा नाका, श्मशान घाट रोड होते हुए फुटेरा तालाब, बड़ी देवी मंदिर गेट तक।
✅ शक्ति मोबाइल 02
➡ बड़ापुरा चौक, पठानी मोहल्ला, यशवंत चौक, फुटेरा फाटक होते हुए बड़ी देवी मंदिर गेट तक।
✅ शक्ति मोबाइल 03
➡ घंटाघर चौक, बड़ा पुल, महाकाली चौराहा, यशवंत चौराहा, फुटेरा फाटक होते हुए बड़ी देवी मंदिर गेट तक ।
महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस विभाग दमोह सभी नागरिकों से अपील करता है कि किसी भी आपात स्थिति में बिना किसी हिचकिचाहट के "शक्ति मोबाइल" से सहायता प्राप्त करें ।
