TN Bharat News

बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, बाल विवाह की रोकथाम में अपना अमूल्य योगदान दें- कलेक्टर श्री कोचर

        दमोह/ कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने आम नागरिकों से कहा अब विवाह के मुहूर्त आ रहे हैं, लगातार विवाह होना प्रारंभ हो गये है, अक्षय तृतीया भी नजदीक है, ऐसी स्थिति में बाल विवाह होने की संभावना रहती है। कल ही दो बाल विवाह लोगों की सूचना के आधार पर जिला प्रशासन ने रुकवाए है।जिसने इसकी सूचना दी कलेक्टर श्री कोचर ने उन्हें धन्यवाद दिया है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा बाल विवाह एक कानूनन अपराध है, और इस अपराध में सबसे बड़ी बात यह है कि इस अपराध में शामिल हर वह व्यक्ति जिसने किसी भी प्रकार से इसका अनुमोदन किया है, वह सब इस अपराध के भागी बनते हैं। उन्होंने आग्रह किया है, कि बाल विवाह की रोकथाम में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा  न ऐसा विवाह किसी को करने दे, न ऐसे विवाह समारोह में आप उपस्थित रहे और यदि कोई ऐसा करने की स्थिती कहीं लगता है, तो इसकी सूचना जिला प्रशासन को तत्काल दें संबंधित की पूरी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी और इससे एक जीवन जो नरक में जाने से बचा सकेंगे। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया बाल विवाह की रोकथाम में अपना अमूल्य योगदान दें।

बाल विवाह होने की शिकायत या सूचना दमोह हेल्पलाइन पर दर्ज कराई जा सकती हैं

शिकायतकर्ता अथवा सूचना देने वाले की जानकारी पूर्णत: गोपनीय रखी जायेगी

     कलेक्टर श्री कोचर ने बताया दमोह जिले में कहीं भी बाल विवाह होने की शिकायत या सूचना दमोह हेल्परलाइन 07812-350300 पर दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने बताया शिकायतकर्ता अथवा सूचना देने वाले की जानकारी पूर्णतः गोपनीय रखी जायेगी।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post