TN Bharat News

राज्यमंत्री श्री पटेल ने क्षेत्र वासियों एवं प्रदेशवासियों को संविधान के रचियता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर दी बधाई

          
           
          दमोह/  प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने क्षेत्र वासियों एवं प्रदेशवासियों को संविधान के रचियता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बधाई दी। उन्होंने जिला चिकित्सालय  के पास अंबेडकर चौक दमोह में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
 
         राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा सरकार ने 25 गाय या 25 भैंस की योजना तैयार की है, किसान 200 गाय या 200 भैस तक ले सकते हैं, उस योजना का नाम भी सरकार ने डॉ भीमराव अंबेडकर कामधेनु रखा है। यह प्रक्रिया ऑनलाइन हैं।
 
          राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा इस योजना का नाम  डॉ. भीमराव अंबेडकर जी इसलिए रखा गया है कि यह योजना उन गरीब कमजोर वर्ग के लोगों तक पहुंचे। हितग्राही इसका लाभ उठाकर दुग्ध उत्पादन बढ़ाए और अपनी आय के साथ-साथ प्रदेश की आय को बढ़ाने का काम करेंगे ।
        अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, प्रीतमसिंह लोधी, रामेश्वर चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि तथा सम्मानीय मीडिया जन मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post