दमोह/ सागर संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी के द्वारा विद्यालयों को निरीक्षण करने की सख्त निर्देश दिए गए हैं इसी परिपेक्ष में संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग मृत्युंजय कुमार के द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहे हैं आज उन्होंने दमोह जिले की तीनों विद्यालय का निरीक्षण किया जिनमें एक दर्जन से अधिक शिक्षक बगैर सूचना की अनुपस्थित पाए गए उनको कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं और साथ ही कड़ी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है संयुक्त संचालक मृत्युंजय कुमार ने बताया कि शिक्षा में सुधार के लिए एवं विद्यालयों की व्यवस्थाओं को देखने के लिए संभाग कमिश्नर श्री अनिल सुचारी के द्वारा निर्देशित किया गया है इसी परिपेक्ष में आज शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांसा कला पथरिया का 10:50 पर निरीक्षण किया गया जिसमें 15 नियमित शिक्षकों में से मात्र चार शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। इसी प्रकार प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा कैचमेंट स्कूल के 98 विद्यार्थियों का प्रवेश भी नहीं दिलाया गया उपस्थित भी अत्यंत खराब थी दैनिक डायरी का संधारण भी शिक्षकों द्वारा नहीं किया जा रहा था अभ्यास कार्य एवं कार्यकारी भी नहीं कराई जा रही थी उन्होंने बताया कि जो अनुपस्थित शिक्षक हैं उनमें नर्मदा प्रसाद अहिरवार तीन दिन से श्री अखंड प्रताप सिंह चार दिन से धर्मेंद्र चौबे दो दिन से एवं भगवानदास चौरसिया, रामदेवी चौरसिया, भारत सिंह ठाकुर, विजय गुप्ता, शिशुपाल चौधरी एक दिन से बगैर सूचना की अनुपस्थित पाए गए सभी को कारण बात नोटिस जारी किए गए हैं।
इसी प्रकार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरबना का 1:30 पर निरीक्षण किया गया जिसमें तीन शिक्षकों में से दो शिक्षक उपस्थित पाए गए जबकि एक शिक्षक दमोह में प्रशिक्षण के लिए गए हुए पाए गए, उन्होंने बताया कि विद्यालय में साफ सफाई की कमी थी दैनिक डायरी अभ्यास कार्य प्रयोग के कार्य नहीं किया जा रहे थे इस विद्यालय का विगत वर्ष का कक्षा दसवीं एवं बारहवीं का परीक्षा परिणाम 30% से कम था उसके बाद भी परीक्षा परिणाम सुधारने के कोई प्रयास प्राचार्य एवं शिक्षकों के द्वारा नहीं किया जा रहा है। विद्यालय की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए सभी को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए हैं।
संयुक्त संचालक मृत्युंजय कुमार ने शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरिया दमोह का 12:30 पर निरीक्षण किया जहां कक्षा विधिवत संचालित पाई गई एवं सभी शिक्षक एवं अतिथि शिक्षक शिक्षण कार्य करते पाए गए। विद्यालय में 28 शिक्षकों में से पांच शिक्षक अवकाश पर थे जिनका अवकाश आवेदन पत्र मौजूद था। उन्होंने बताया कि संभाग कमिश्नर अनिल सुचारी की निर्देश पर लगातार विद्यालयों का निरीक्षण जारी रहेगा।
