TN Bharat News

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत व रेस्क्यू कार्य जारी, गर्भवती महिला का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कराया गया सफल प्रसव, ग्रामीणों का सुरक्षित हुआ रेस्क्यू


          दमोह/ जिले के तेंदूखेड़ा क्षेत्र के तारादेही एवं अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य अमला, पुलिस बल, सकंट के साथी, जनप्रतिनिधियों और स्वंयसेवियों-समाजसेवियों की संयुक्त कार्यवाही से राहत और रेस्क्यू कार्य लगातार जारी है। ग्राम बमोहरी मॉल में फंसी गर्भवती महिला विनीता रैकवार का सफल रेस्क्यू कर तेंदूखेड़ा सीएचसी में सुरक्षित प्रसव कराया गया। महिला की संभावित डिलीवरी तिथि 27 अगस्त थी, लेकिन समय पूर्व दर्द शुरू हुआ और सुरक्षित पहुँचाया गया। डिलीवरी कराई गई। मां और नवजात दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं।
            एसडीएम तेंदूखेड़ा सौरभ गन्धर्व ने बताया ब्यारमा नदी में जलस्तर में अचानक वृद्धि के कारण तेन्दूखेड़ा के ग्राम बम्होरी की आठ माह की गर्भवती महिला सुनीता वीरेन्द्र रैकवार जिनका सेकेण्ड ग्रेविटा था। अचानक प्रसव पीड़ा होने पर सुरक्षित प्रसव के लिए अस्पताल में ले जाना जरूरी था। एम्बुलेंस के माध्यम से सुरक्षित रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। पुल में पानी होने के कारण वैकल्पिक मार्ग से रेस्क्यू दल ने गर्भवती महिला को सुरक्षित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एम्बूलेंस के माध्यम से पहुँचाया, गर्भवती महिला सुनीता रैकवार का सुरक्षित प्रसव कराया गया। साथ ही गर्भवती महिला और बच्चा सुरक्षित एवं स्वस्थ्य हैं। उन्होंने बताया प्रशासन, स्वास्थ्य अमले, पुलिस बल और ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों की तत्परता से यह कार्यवाही संभव हो सकी।
            इसी प्रकार जैतगढ़ खेत में फंसे ग्रामीणजनों में कौशल गौड़ और आशारानी को SDRF की टीम द्वारा खेत से नाव के माध्यम से सुरक्षित रेस्क्यू कर घर पहुँचाया गया। आपदा प्रबंधन से जानकारी मिलने पर उन्हें वोट के माध्यम से रेस्क्यू किया गया। जिला कमांडेंट होमगार्ड हर्ष जैन ने बताया जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम को तत्काल रवाना किया गया और दोनों व्यक्तियों को सुरक्षित स्थान पर लाया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत सीईओ मनीष बागरी, एसडीओ पुलिस देवी सिंह ठाकुर, तहसीलदार डाँ. विवेक व्यास, प्लाटून कमांडर प्राची दुबे और टीम मौजूद रही।
            जिला कमांडेंट होमगार्ड हर्ष जैन ने बताया गर्भवती महिला का सारसबागली से रेस्क्यू कर तारादेही पहुँचाया गया। इसी प्रकार चेतराम अहिरवार के लकलका गांव में दूसरी छोर पर गये थे, पानी में फस गए थे जिन्हें रेस्क्यू कर गांव में लाया गया।
            एसडीएम हटा राकेश सिंह मरकाम द्वारा संभावित डूब क्षेत्र एवं बाढ़ प्रभावित इलाकों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा हैं। उन्होंने बर्रट पुल एवं पाला अर्जुनी गांव का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणजनों से चर्चा कर उन्हें अलर्ट रहने की सलाह दी तथा कहा कि यदि जल स्तर बढ़ता है तो ऊंचे स्थानों पर शिफ्ट हो जाएं। इस दौरान एसडीओ पुलिस प्रशांत सिंह सुमन सहित प्रशासनिक अधिकारी निरीक्षण के दौरान मौजूद रहे। एसडीएम हटा श्री मरकाम एवं एसडीओपी पुलिस श्री सुमन द्वारा हरदुआ घाट पुल एवं कोटा पुल का निरीक्षण भी किया गया।
            इसी प्रकार एसडीएम दमोह आर. एल. बागरी ने ग्राम झापन क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से चर्चा कर किसी भी समस्या की स्थिति में तत्काल सूचना देने के लिए कहा।
            प्रशासन ने व्यारमा नदी से लगे गांवों हरदुआ घाट, कोटा, मुवारी, रामगढ़ा आदि में जाकर ग्रामीणजनों को समझाइश दी और अलर्ट रहने की अपील की।
प्रशासन की अपील
            जिला प्रशासन ने आग्रह करते हुए कहा ग्रामीणजन किसी भी संकट की स्थिति में घबराएं नहीं, तुरंत आपदा नियंत्रण कक्ष या दमोह हेल्पलाईन नबंर या स्थानीय प्रशासन को सूचना दे सकते हैं। सभी को सुरक्षित रखने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास किया जायेगा। नबंर 07812-350300 पर सूचना दी जा सकती हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post